महाराष्ट्र के करोड़पति नौकरशाह,भूषण गगराणी की संपत्ति सर्वाधिक 15.97 करोड़


नौकरशाहों की संपत्ति में हर साल इजाफा हो रहा है। वर्ष 2018-19 में महाराष्ट्र कैडर के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने करोड़ों की संपत्ति घोषित की थी। महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारियों में सीएमओ के प्रधान सचिव भूषण गगराणी की संपत्ति सर्वाधिक 15.97 करोड़ रुपये थी। इसमें मुंबई में 2, नवी मुंबई में 1 घर, मुंबई में एक दुकान, 4 भूखंड व कोल्हापुर में पैतृक संपत्ति शामिल थी। प्रवीण दराडे के पास 13.49 करोड़ और प्रवीण परदेशी ने अपनी कुल 12.5 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। वी राधा की कुल संपत्ति 11.42 करोड़ रुपये, जबकि मनोज सौनिक के पास 10.90 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति थी। संजय कुमार वर्मा ने 11. 65 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी।